बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक का मर्डर:सुबह से था लापता, रात में घर के पास ट्रैक्टर के डाला में मिली लाश

 बेगूसराय में ट्रैक्टर चालक का मर्डर:सुबह से था लापता, रात में घर के पास ट्रैक्टर के डाला में मिली लाश

बेगूसराय

बेगूसराय में बुधवार की रात सुबह से ही लापता एक व्यक्ति की शव ट्रैक्टर के ट्रेलर से उसके घर के सामने से बरामद किया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव में की है। मृतक की पहचान बदिया गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से रोज की तरह निकला था। इसके बाद परिजनों को उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा था। बुधवार की रात 9:30 बजे के आसपास घर के पास एक ट्रैक्टर लगा मिला। जिस ट्रैक्टर के डाला में राजकुमार यादव का शव पड़ा हुआ था।



राजकुमार का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजकुमार यादव ट्रैक्टर चालक था। आज सुबह हुआ 10 बजे घर से निकला था। पर उसके बाद वह वापस नहीं आया। रात में उसका शव घर के पास ट्रैक्टर के डाला से बरामद किया गया। घटना की सूचना पर बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विधायक सूर्यकांत पासवान।

वह इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 20 मई को बखरी में पत्रकार सुभाष हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वहीं दूसरी तरफ बदमाशों ने दूसरी घटना को अंजाम दिया है। ऐसे में बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है।

Post a Comment

Previous Post Next Post