अंबाला में कार्य छोड़ धरने पर बैठे कर्मी:काले झंडे लेकर शहर में निकाला रोष मार्च; मांग- 'समान काम समान वेतन' चाहिए

अंबाला में कार्य छोड़ धरने पर बैठे कर्मी:काले झंडे लेकर शहर में निकाला रोष मार्च; मांग- 'समान काम समान वेतन' चाहिए

नगर परिषद अंबाला कैंट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

हरियाणा के अंबाला जिले में सरकार की नीतियों के खिलाफ नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और फायर विभाग के कर्मियों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने कल भी कामकाज बंद रखकर विरोध जताने का ऐलान किया है।



कामकाज बंद रख निकाला रोष मार्च

कर्मचारी आज सुबह कामकाज बंद रखकर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। यहां कर्मचारियों ने काले झंडे के साथ धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, कर्मचारियों ने हाथ में काले झंडे लेकर शहर में रोष मार्च भी निकाला।

इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम रद्द करने, समान काम समान वेतन, 2 वर्ष के अनुभव वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य कई लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सेवा सिंह ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। अगर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कर्मचारी मंगलवार को भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post